19 वे CM मध्यप्रेश के मोहन यादव के बारे में जाने

19 वे CM मध्यप्रेश के मोहन यादव के बारे में जाने

जन्म स्थान व परिवार

मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले है और इनकी उम्र 58 वर्ष है | इनका जन्म उज्जैन में ही हुआ था तिथि 25 मार्च 1965 को हुआ था | इनके पिता जी का नाम श्री पूनम चंद यादव है | इनकी पत्नी जी का नाम श्री मति सीमा यादव है | इनके 2 पुत्र व 1 पुत्री है |

शिक्षा

मोहन यादव जी ने  बी अस सी और एल एल बी और ऍम ए ( राजनीती विज्ञान ) , एम बी ए और पी एच डी किया हुआ है, इसलिए इनके नाम के आगे डॉ लगाया जाता है |

सार्वजानिक व राजनितिक जीवन

  • सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छत्रसंघ के सह – सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष रह चुके है |
  •  सन 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख थे |
  • सन 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकरणी के सदस्या और 1989 -90 में परिषद् के प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री तथा सन 1991-92 में परिषद् के राष्ट्रीय मंत्री |
  • सन 1993 – 95 में राष्ट्र्य स्वयं सेवक संघ उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खंड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रह चुके है |
  • सन 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे है तथा सन 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य रहे है |
  • सन 1999 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उज्जैन संभाग प्रभारी रहे है | सन 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद् समिति के सदस्य थे |
  • सन 2000-2003 में भारतीय जनता पार्टी के नगर जिला महामंत्री एवं सन 2004 में भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति के सदस्य थे |
  • सन 2003 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य थे |
  • सन 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ( राज्य मंत्री का दर्जा ) |
  • सन 2008 में भारत स्काउट एंड गाइड जिलाध्यक्ष |
  • सन 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष ( केबिनेट मंत्री का दर्जा ), भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य रहे है |
  • सन 2013-2016 में भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारीतय सांस्कृतिक प्रकोष्ट के सह सयोजक थे |
  • उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो ( अमेरिका ) द्वारा महात्मा गांधी पुरष्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित हुए है |
  • सन 2011-2012 एवं 2012-2013 में मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु राष्ट्रपति द्वारा परुष्कृत है |
  • सन 2013 में चौदवी विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे |
  • सन 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए थे |
  • 2 जुलाई 2020 को मंत्री पद की सपथ ली थी |
  • सन 2023 में तीसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए है उज्जैन दक्षिड़ क्षेत्र से |
  • 13 दिसम्बर 2023 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की सपथ ली |

राजनीति से जुडी और खबरे यहाँ पढ़े |

Leave a Comment